फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers Lockdown: BKU protest at many places, Rakesh Tikait says will make decision on17th in Sisauli

किसान लॉकडाउन: ग्रामीण भारत बंद को लेकर ये है BKU का प्लान, राकेश टिकैत बोले-17 को सिसौली में लिया जाएगा फैसला

Thu, 15 Feb 2024 06:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Feb 2024 06:35 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन का असर पश्चिम यूपी में भी दिखने लगा है। भाकियू ने इसी बीच 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का एलान किया हुआ है। वहीं 17 फरवरी को सिसौली में पंचायत रखी गई। इसमें आसपास के राज्यों के किसान प्रतिनिधि सिसौली की पंचायत में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Farmers Lockdown: BKU protest at many places, Rakesh Tikait says will make decision on17th in Sisauli
किसान लॉकडाउन कल, पंचायत 17 को - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन है, इसके बाद 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी के प्रतिनिधियों की बैठक सिसौली में बुलाई गई है। यहीं पर भविष्य के आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, राकेश टिकैत ने कहा कि कल यानी 16 फरवरी को किसान खेतों में कार्य न करें। उन्होंने कहा कि कल मजदूर भी हड़ताल पर रहेंगे। इससे सोच की नई दिशा का पता चलेगा और यह भी पता चल जाएगा कि आंदोलन में कितने लोग हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों के विभिन्न मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है। भाकियू जिले में दस प्वाइंट बनाकर धरना प्रदर्शन करेगी। किसान-मजदूरों से आह्वान किया गया है कि एक दिन के लिए अपना काम बंद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: UP: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले-किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो जयंत को होगा नुकसान 

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि किसान लॉकडाउन के लिए संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है।   जिले में ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग प्वाइंट बनाकर रणनीति तैयार की गई है। बुढ़ाना ब्लॉक में दो प्वाइंट बनाए गए हैं। किसान गांधीवादी तरीके से अपनी मांग रख  रहे हैं।

समस्याओं का समाधान निकालना बेहद जरूरी है। खेती वर्तमान में किसानों के लिए घाटे का सौदा है। सरकार ने आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन किसान की आय घट गई है। किसान सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।

मुजफ्फरनगर में यहां धरना प्रदर्शन करेगी भाकियू
- ब्लॉक खतौली में नावला कोठी
- ब्लॉक जानसठ में खतौली तिराहा
- मोरना ब्लॉक में भोपा पुल
- चरथावल ब्लॉक में नहर पर
- पुरकाजी ब्लॉक में फलौदा कट
- शाहपुर में ब्लॉक मुख्यालय पर
- बुढ़ाना में बायवाला चौकी व फुगाना
- सदर ब्लॉक में बागोवाली चौराहा
- बघरा ब्लॉक में जागाहेड़ी टोल पर 

यह रखे गए हैं मुद्दे
बंद के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने, लखीमपुर खीरी के साजिशकर्ता को गिरफ्तार करने, 736 किसान परिवारों के लिए सिंधू बॉर्डर पर स्मारक बनाने, किसान परिवानों को मुआवजा व पुनर्वास की मांग रखी गई है। 
 
इनका भी समर्थन
औद्योगिक क्षेत्रीय हड़ताल में संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघ के अलावा किसान-मजदूरों से समर्थन मांगा गया है। दावा किया गया है हड़ताल में ट्रांसपोर्टर भी संयुक्त किसान मोर्चा के साथ रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed