शामली: स्कूली छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट; बल्ला लगने से एक छात्र का सिर फटा
शामली के दिल्ली बस स्टैंड पर स्कूली छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
शामली के दिल्ली बस स्टैंड पर मंगलवार को स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया। मारपीट के दौरान एक छात्र को अन्य छात्रों ने उठाकर सड़क पर पटक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
दिल्ली बस स्टैंड पर छात्रों में मारपीट
शहर के दिल्ली बस स्टैंड पर मंगलवार को स्कूली छात्रों के दो गुट किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया। मारपीट के दौरान एक छात्र को कुछ अन्य छात्रों ने उठाकर सड़क पर पटक दिया। छात्रों के बीच हुई मारपीट से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें: सियासत: इकरा हसन का बड़ा बयान, कहा-प्रदेश में भाजपा को सपा ही हरा सकती है, कांग्रेस कुछ नहीं कर पाएगी
बेल्ट का बिल्ला लगने से छात्र का सिर फटा
बताया गया कि मारपीट के दौरान एक छात्र के सिर में बेल्ट का बिल्ला लग गया, जिससे उसके सिर में चोट आई और सिर फट गया। घटना के बाद छात्रों के बीच हुए विवाद को लेकर चर्चा बनी हुई है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित
घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने छात्रों के बीच हुई मारपीट का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में छात्र एक-दूसरे से मारपीट करते और बेल्ट से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मामले को लेकर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।