{"_id":"640798e584cd1d511b0ebeb3","slug":"shamli-bullet-fired-in-dispute-over-holika-dahan-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli : होलिका दहन को लेकर विवाद में चली गोली, दो भाई घायल, एक के सिर पर मारी थी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli : होलिका दहन को लेकर विवाद में चली गोली, दो भाई घायल, एक के सिर पर मारी थी ईंट
Wed, 08 Mar 2023 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Mar 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
बाबरी क्षेत्र के गांव भिक्का माजरा में होलिका दहन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गोलीबारी और पथराव हुआ जिसमें दो भाई घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भिक्का माजरा गांव में मंगलवार रात होलिका दहन को लेकर विवाद हो गया। होलिका दहन करने को लेकर संदीप पुत्र वीरसेन व नरेंद्र पुत्र जगमेहर के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इसी बीच संदीप का बड़ा भाई प्रवीण शोर सुनकर मौके पर पहुंचा तो नरेंद्र का पुत्र अर्जुन भी मौके पर आ गया और तमंचे से प्रवीण पर फायर कर दिया। प्रवीण के बाएं हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
अर्जुन ने भागते हुए प्रवीण के छोटे भाई संदीप को भी सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। सूचना पर बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अर्जुन के पिता को हिरासत में ले लिया। बाबरी थाना पुलिस ने दोनों भाइयों को उपचार के लिए भेजा और मामला दर्ज करने में जुट गई। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन