फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Major road accident in Dehradun; four people from Saharanpur

यूपी: देहरादून में भीषण सड़क हादसा, सहारनपुर के चार लोगों की मौत, कार के ऊपर पलट गया तेज रफ्तार कंटेनर

Wed, 04 Nov 2026 06:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 04 Nov 2026 06:34 PM IST
सार

Saharanpur News: सहारनपुर के गोकुल धाम कॉलोनी निवासी विश्वेश कपूर अपने परिवार के साथ छोटे भाई के घर देहरादून जा रहे थे। देहरादून में कंटेनर उनकी कार के ऊपर पलट गया। विश्वेश, उनकी मां, पत्नी और चालक की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
UP: Major road accident in Dehradun; four people from Saharanpur
विश्वेष कपूर अपनी पत्नी निशा और बेटे के साथ। दूसरी तस्वीर में विश्वेष की मां किरण कपूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सहारनपुर के चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार कंटेनर कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में विश्वेश कपूर, उनकी मां किरण कपूर, पत्नी निशा कपूर और चालक नीरज शामिल हैं। छह साल के मासूम बेटे माहेर की जान बच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग सहारनपुर से देहरादून की ओर आ रहे थे। यह परिवार सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में गोकुल धाम कॉलोनी निवासी विश्वेश कपूर का था, जो अपनी पत्नी, मां और बेटे के साथ छोटे भाई दीपेश कपूर के घर देहरादून जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक, विश्वेश के छोटे भाई की पत्नी गर्भवती हैं और इसी के चलते परिवार देहरादून जा रहा था। कार बुधवार शाम करीब चार बजे घर से निकली थी।
विज्ञापन


इस भीषण हादसे में विश्वेश कपूर (38), उनकी पत्नी निशा कपूर (38), किरण कपूर (63) और कार चालक नीरज की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार में सवार छह वर्षीय माहेर कपूर को बचा लिया गया है। मगर वह घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

UP: Major road accident in Dehradun; four people from Saharanpur
सहारनपुर में विश्वेश के घर के बाहर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
गर्भवती बहू का हाल जानने के लिए देहरादून जा रहा था परिवार
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की गोकुल एनक्लेव निवासी किरण का परिवार देहरादून में रह रहे छोटे बेटे की गर्भवती बहू का हाल जानने के लिए निकला था। देहरादून में प्रवेश करते ही उनकी कार पर कंटेनर पलट गया। इसमें किरण के साथ ही बेटे विश्वेश कपूर, बहू निशा और कार चालक नीरज की मौत हो गई, जबकि पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन दिन पहले ही विश्वेश ने दिवाली के लिए घर को लड़ियों से सजाया था और आतिशबाजी भी की थी।


 

UP: Major road accident in Dehradun; four people from Saharanpur
सकुशल निकाला गया बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के जीपीओ रोड स्थित गोकुल एनक्लेव कॉलोनी निवासी विश्वेश कपूर सेल टैक्स के अधिवक्ता थे। कोर्ट रोड पर उनका कार्यालय है। उनका छह वर्षीय बेटा माहेर है। विश्वेश दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई दीपेश कपूर देहरादून में रहता है और बिल्डर है। विश्वेश कपूर का परिवार वर्ष 2004 में मिशन कंपाउंड में रहता था। वहां से करीब चार साल पहले ही गोकुल एनक्लेव में नए घर में शिफ्ट हुआ था। 
 

UP: Major road accident in Dehradun; four people from Saharanpur
कार को कटर से काटा गया। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को विश्वेश अपनी मां, पत्नी और बेटे के साथ शाम करीब चार बजे घर से निकले थे। कार चलाने के लिए चालक किराए पर किया था। बताया जा रहा है कि परिवार अपने छोटे बेटे दीपेश कपूर की गर्भवती पत्नी को देखने के लिए जा रहा था। परिवार में आने वाली नई खुशियों को लेकर उम्मीदें थीं, लेकिन इससे पहले ही मौत ने ऐसा झपट्टा मारा कि विश्वेश, उनकी पत्नी निशा, मां किरण और उनका चालक नीरज हमेशा के लिए मौत की नींद सो गए। पता लगते ही घर पर लोगों की भीड़ लग गई।
 

गम में बदल गईं दिवाली की खुशियां
दिवाली का त्योहार नजदीक है। घरों में रोशनी और खुशियों की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन कपूर परिवार के लिए दिवाली की खुशियां गम में बदल गईं। पड़ोसी प्रदीप ने बताया कि तीन दिन पहले ही विश्वेश ने दिवाली के लिए लड़ियां लाकर पूरे घर को सजाया था। इसके साथ ही आतिशबाजी भी की थी। परिवार में विश्वेश, उनकी पत्नी, मां और बेटा है। एक बड़ी बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। दिल्ली में रहती है।

मिलनसार थे विश्वेश और उनका परिवार
चार लोगों की मौत से पड़ोसी स्तब्ध हैं। पड़ोसी प्रदीप ने बताया कि विश्वेश का बेहद मिलनसार स्वभाव का था। वह सभी से हंसकर मिलते थे। पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ उनका अच्छा व्यवहार था। किसी से भी मिलने पर वह आत्मीयता से बातचीत करते थे। उनकी असमय मौत की खबर ने पड़ोसियों को भी झकझोर कर रख दिया है। लोगों का कहना था कि उनके मिलनसार व्यवहार को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed