{"_id":"6aeb355798973954f20a566b","slug":"meerut-traffic-diversions-in-the-city-for-diwali-vehicle-entry-banned-in-several-markets-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: दीपावली पर शहर में यातायात डायवर्जन, बेगमपुल समेत इन बाजारों में वाहनों का प्रवेश बैन; जान लें रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: दीपावली पर शहर में यातायात डायवर्जन, बेगमपुल समेत इन बाजारों में वाहनों का प्रवेश बैन; जान लें रूट
Wed, 04 Nov 2026 07:08 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:08 PM IST
सार
शहर में बृहस्पतिवार सुबह से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जा रहा है। कई बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
बेगमपुल पर निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पांच नवंबर से 11 नवंबर तक शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर विशेष यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात दो बजे तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इसके तहत कई बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के बताया कि मुजफ्फरनगर, हरिद्वार और बिजनौर की ओर से भैंसाली बस अड्डे आने वाली रोडवेज बसें जादूगर चौराहे से रजबन बाजार, नैंसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर और बालाजी मंदिर मोड़ होते हुए सदर थाने के रास्ते बस अड्डे पहुंचेंगी। इसके अलावा मूक-बधिर स्कूल रोड, मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल के पीछे और गुरु तेग बहादुर स्कूल होते हुए जली कोठी चौराहे से भी बसें भैंसाली पहुंच सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और गाजियाबाद से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेंज से एनएच-58, रोहटा फ्लाईओवर, रोहटा रोड और रेलवे फ्लाईओवर होते हुए डिपो फाटक से मूक-बधिर स्कूल रोड के रास्ते भैंसाली बस अड्डे पहुंचेंगी। सोहराबगेट से भैंसाली जाने वाली बसों को गांधी आश्रम से हंस चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये बसें सीताराम पुलिया, सर्किट हाउस, साकेत चौराहा, बाउंड्री रोड और जीरोमाइल होते हुए निर्धारित मार्ग से भैंसाली पहुंचेंगी।
इन बाजारों में वाहनों की नो एंट्री
शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए को-ऑपरेटिव चौराहे से पीएल शर्मा रोड होकर बेगमपुल की ओर चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। खैरनगर चौराहे से खैरनगर मार्केट और वैली बाजार, घंटाघर से वैली बाजार तथा ब्रह्मपुरी, प्याऊ और शिव चौक पत्थरवालान से कबाड़ी बाजार, वैली बाजार और सराफा मार्केट की ओर सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

भारी वाहनों के लिए अलग रूट
जीरोमाइल से बेगमपुल, भैंसाली बस अड्डे और हापुड़ रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रात में भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। मुजफ्फरनगर और रुड़की से गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ जाने वाले वाहन कमिश्नर आवास, जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड और तेजगढ़ी होकर जाएंगे। गढ़-मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। बागपत की ओर से आने वाले भारी वाहन फुटबॉल चौक से बिजली बंबा बाईपास होकर भेजे जाएंगे। एल-ब्लॉक तिराहे से हापुड़ स्टैंड की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

इसके अलावा बेगमपुल चौराहे से आकाशगंगा साड़ी सेंटर तक दीपावली मेले और लाइटिंग व्यवस्था के चलते बेगमपुल से खूनी पुल, राजकीय इंटर कॉलेज और भैंसाली अड्डे से बेगमपुल तक रोडवेज और सिटी बसों समेत सभी भारी वाहनों का आवागमन 24 घंटे प्रतिबंधित रहेगा।
ये भी देखें...
यूपी: देहरादून में भीषण सड़क हादसा, सहारनपुर के चार लोगों की मौत, कार के ऊपर पलट गया तेज रफ्तार कंटेनर
ये भी देखें...
यूपी: देहरादून में भीषण सड़क हादसा, सहारनपुर के चार लोगों की मौत, कार के ऊपर पलट गया तेज रफ्तार कंटेनर
एडीजी ने बेगमपुल से सदर बाजार तक निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया
त्योहारों के मद्देनजर मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को एडीजी भानु भास्कर ने भारी पुलिस बल के साथ बेगमपुल से सदर बाजार तक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की पूरी मुस्तैदी दिखाई दी और ड्रोन कैमरों के जरिये भी संवेदनशील इलाकों की सघन निगरानी की गई।