Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: RLD’s regional committee includes nine vice-presidents, 27 general secretaries, and 37 secretaries

यूपी: रालोद की क्षेत्रीय समिति में नौ उपाध्यक्ष, 27 महासचिव और 37 सचिव; इन जिलों को मिली हिस्सेदारी

Wed, 04 Nov 2026 07:49 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 04 Nov 2026 07:49 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने बताया कि क्षेत्रीय समिति में मुजफ्फरनगर के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, बागपत, बुलंदशहर और सहारनपुर जिलों के कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। 

विज्ञापन
UP: RLD’s regional committee includes nine vice-presidents, 27 general secretaries, and 37 secretaries
जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को क्षेत्रीय स्तर पर गति देने के उद्देश्य से हस्तिनापुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी घोषित की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने बताया कि रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर नौ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 27 क्षेत्रीय महासचिव और 37 क्षेत्रीय सचिव बनाए गए हैं। मुजफ्फरनगर के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, बागपत, बुलंदशहर और सहारनपुर जिलों के कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है। सिर्फ एक महिला को हिस्सेदारी मिली है। मेरठ जिले को सबसे ज्यादा और नोएडा को सबसे कम पद दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर के मनवीर सिंह भाटी, जगदीश आर्य, शामली के सेनपाल सिंह, मेरठ के विनय मल्लापुर, संजय चौधरी रसूलपुर, बुलंदशहर के योगेंद्र लोधी, हापुड़ के सुनील जाटव, गाजियाबाद के सतीश राठी और गौतमबुद्धनगर के बिजेंद्र यादव शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय महासचिव गाजियाबाद के सुशील तेवतिया, जितेंद्र सिंह कुंडू, गौतमबुद्धनगर से हरवीर सिंह तालान, शामली से अरविंद कुमार झाल, मेरठ से डॉ. गुलजार, बुलंदशहर से मनोज रानी, मेरठ से अशोक चौधरी, गाजियाबाद से योगेंद्र सिंह पातला, शामली से डॉ. मुबारक अली, मेरठ से सुरेंद्र नागर, हापुड़ से कृपाल सिंह, मुकेश त्यागी, विकास चौधरी, डॉ. ब्रजेश कश्यप, डॉ. जितेंद्र मलिक , मुजफ्फरनगर से धर्मेंद्र तोमर, विकास बालियान, बसरत अली, सहारनपुर से महावीर सैनी एडवोकेट, रमेश चौहान, अनिल कुमार, मनोज वर्मा, बागपत से भंवर सिंह जाटव, मेरठ से सतीश त्यागी, बागपत से अवधेश राणा, ओमवीर सिंह और बुलंदशहर से बृजमोहन त्यागी के नाम भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन

37 नेताओं को बनाया गया क्षेत्रीय सचिव
राष्ट्रीय लोकदल की ओर से जारी सूची में 37 नेताओं को क्षेत्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें ओंकार मलिक, हरिराज त्यागी, विनोद कुमार, अमित कश्यप, करण ठाकुर, प्रेम चंद भारती, अनिल आर्य, विजेंद्र सिंह भाटी, अशोक खोखर, अभिषेक चौधरी, महिपाल सिंह, सुशील गुर्जर, मनोज सिंह, नितिन बालियान, डॉ. विरेंद्र बंसला, लोकेश चौधरी, बिट्टू खजरपुर, धर्मेंद्र चौधरी एडवोकेट, अशोक, यशपाल त्यागी , वीर सिंह, नरेश कुमार, अक्षय मलिक, पप्पू पंवार, देशपाल सिंह, शौकत जंग, नरेंद्र भाटी, देवेंद्र धामा, अक्षय गुर्जर, मुकेश चौधरी, सुधीर चौधरी, सतवीर, जितेंद्र त्यागी, रवि चिकारा, अभिषेक चौधरी, नईम सागर और विकास सिंह के नाम भी शामिल हैं।

ये भी देखें...
यूपी: देहरादून में भीषण सड़क हादसा, सहारनपुर के चार लोगों की मौत, कार के ऊपर पलट गया तेज रफ्तार कंटेनर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed