हादसा था दर्दनाक: कहां चले गए मेरे लाल, बार-बार पूछ रही मां, पांच मिनट में उजड़ीं दो जिंदगियां, सदमे में गांव
Shamli News : आटा चक्की के फटने से भाई-बहन की मौत के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा है। मां बार-बार रोते हुए यही कह रही है कि मेरे लाल कहां चले गए।
विस्तार
शामली में झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में आटा चक्की के फटने से भाई-बहन की मौत के बाद गांव में गम का माहौल है। रातभर पीड़ित परिवारों के घर पर सांत्वना देने वालों का जमावड़ा रहा। वहीं, मां का रो-रोकर बुरा हाल है और बार-बार कर रही हैं कि मेरे लाल कहां चले गए। बताया गया कि यदि हादसा पांच मिनट पहले होता तो अन्य नौ बच्चे भी चपेट में आ सकते थे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
हादसे की चपेट में घायल हुए सारिक और अफसरीन ने बताया कि जिस समय चक्की से आटा पीसा जा रहा था। 15 से अधिक बच्चे आसपास खेल रहे थे। कुछ बच्चे हादसे से पांच मिनट पहले ही वहां से चले गए थे। इसी बीच अचानक धमाके के साथ चक्की फट गई। यदि हादसा पांच मिनट पहले होता तो अन्य भी चपेट में आ सकते थे। लोगों का कहना है कि जिले में पहली बार चक्की फटने से मौत हुई है। इससे पूर्व इस तरह की घटना जिले में नहीं हुई।
सुपुर्द-ए-खाक करके लौटते ही मिली मौत की खबर
गांव के ही कब्रिस्तान में गुलफसा के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर परिजन और ग्रामीण वापस लौट रहे थे। इसी बीच अचानक उसके भाई जावेद की मौत की सूचना मिली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। हर किसी ने कहा कि अल्लाह ने परिवार पर कहर बरपा दिया। गुलफसा आठ भाई और बहन थे। इनमें पांच बहन और तीन भाई शामिल हैं।
चार सितंबर को आनी थी बरात, खरीदे थे नए कपड़े
गुलफसा की बहन आसामीन की चार सितंबर को शादी थी। बागपत के सिंघावली अहीर गांव से बरात आनी थी। परिजनों ने बताया कि शादी के लिए आसमीन और जावेद के नए कपड़े भी मंगवाए थे। दोनों शादी में मौज मस्ती करने की बात कह रहे थे। प्रतिदिन शाम के समय नए कपड़े भी परिजनों को दिखाते थे। अब मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मौत खींच लाई गांव
आसमीन और अन्य परिवार के सदस्य सिंघावली के ईंट भट्ठे पर ही मजदूरी करते थे। तीन दिन पहले ही शादी के लिए वह गांव में पहुंचे थी, तभी से शादी की तैयारी में ही जुटे हुए थे।
यह भी पढ़ें: आखिरबार बहन ने मनाया रक्षा बंधन: सड़क पर दौड़ाता रहा बस, रोकने के लिए चिल्लाती रही महिला; अंत में कूदकर दी जान
मात्र पांच मिनट में फट गई चक्की
परिजनों ने बताया कि चक्की को चलाए सिर्फ पांच मिनट ही हुए थे। अचानक ही चक्की फट गई। माना जा रहा है कि अधिक गर्म होने के बाद चक्की फटी है। ग्रामीणों में जहां दो मौत को लेकर दुख है। वहीं, इस बात का सब्र भी है कि अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुठभेड़ में 25 हजार इनामी घायल, युवक की मौत के मामले में खाकी पर गिरी गाज, पढ़ें ताजा खबरें