{"_id":"64f0b42c0143fc91f1035d45","slug":"woman-committed-suicide-by-jumping-from-a-moving-bus-in-baghpat-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरबार बहन ने मनाया रक्षा बंधन: सड़क पर दौड़ाता रहा बस, रोकने के लिए चिल्लाती रही महिला; अंत में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरबार बहन ने मनाया रक्षा बंधन: सड़क पर दौड़ाता रहा बस, रोकने के लिए चिल्लाती रही महिला; अंत में कूदकर दी जान
Thu, 31 Aug 2023 09:09 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 31 Aug 2023 09:09 PM IST
सार
रक्षाबंधन पर भाईयों को राखी बांधकर घर वापस लौट रही महिला के कहने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। जिसके चलते महिला चलती बस से कूद गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के लालूखेड़ी गांव की रहने वाली मुनेश (55) रक्षाबंधन पर बहालगढ़ में अपने भाईयों को राखी बांधने गई थी। जो बृहस्पतिवार की सुबह हरियाणा रोडवेज में सवार होकर वापस लौट रही थी। बताया कि जैसे ही हरियाणा रोडवेज की बस दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास पहुंची तो मुनेश ने चालक को बस रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। बताया कि चालक के बस नहीं रोकने पर महिला चलती बस से कूद गई।
विज्ञापन
जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर हादसे के बाद राहगीर महिला को लेकर बड़ौत के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मुनेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर मृतका के परिवार वाले भी पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गये। मृतका के परिवार के विनोद, सुनील ने बताया कि लधवाड़ी में उनकी रिश्तेदारी है, मुनेश लधवाड़ी जाने के लिए बस से उतरना चाहती थी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन