फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shailendra president, Sanjay Secretary General elected

शैलेंद्र अध्यक्ष, संजय महासचिव निर्वाचित

Fri, 25 Dec 2015 12:38 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 25 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
 Shailendra president, Sanjay Secretary General elected
कैराना। बार एसोसिएशन कैराना के चुनाव की बृहस्पतिवार को मतगणना हुई। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र चौधरी को बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष घोषित किया। महासचिव पद पर संजय कुमार कश्यप निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


बार एसोसियेशन की नई कार्यकारिणी के मतदान के अंतिम क्षणों में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण सिंह चौहान की हार्ट अटैक से मौत होने पर मतगणना स्थगित कर दी गई थी। बार एसोसिएशन के कुल 177 मतदाताओं में से 175 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे एल्डर कमेटी के सदस्यों राजकुमार चौहान, रियासत अली व आरिफ चौधरी की देखरेख में मतगणना शुरू की गई। दो बजे मतगणना पूरी होने के पश्चात सभी चारों पदों पर हुए सीधे मुकाबले में अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र चौधरी, महासचिव पद पर संजय कुमार कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम गोयल तथा सह सचिव प्रशासनिक पद पर अफसर अली को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर मौ. सलीम अली, उपाध्यक्ष पद पर जाकिर हुसैन, सह सचिव पुस्तकालय पद पर कुलदीप सिंघल तथा वरिष्ठ सदस्यों मुख्तार हुसैन, शमीम अहमद, ओमप्रकाश चौहान, मनोज कुमार गर्ग तथा कनिष्ठ सदस्यों मौ. आरिफ सिद्दीकी, नसीम अहमद, कुलदीप कुमार व नीरज कुमार का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed