फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Non-traditional religious programs will not be allowed: SSP

गैर परंपरागत धार्मिक कार्यक्रमों की नहीं दी जाएगी अनुमति-एसएसपी

Tue, 19 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Non-traditional religious programs will not be allowed: SSP
कैराना कोतवाली में शान्ति समिति की बैठक में एसएसपी, एएसपी और दोनो समुदाय के धर्मगुरू। - फोटो : SHAMLI
कैराना। आगामी ईद उल फितर व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के मद्देनजर एसएसपी ने दोनों समुदाय के धार्मिक गुरुओं व गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। इस दौरान एसएसपी ने कोई भी गैर परंपरागत कार्यक्रम आयोजित न करने की लोगों से अनुरोध किया।
विज्ञापन

दिल्ली के जहांगीरपुरी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर शोभायात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश के चलते शासन ने पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। आगामी ईद उल फितर व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के मद्देनजर मंगलवार को एसएसपी सुकीर्ति माधव ने कैराना कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित किया। एसएसपी ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम मनाते समय एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। किसी को भी गैर परंपरागत कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाएगी और ना ही किसी को ट्रैफिक बाधित करने और अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग करने की अनुमति हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर की आवाज कार्यक्रम परिसर से बाहर न आए। इसके अलावा एसएसपी ने कोविड 19 के नियमों का पालन करने की भी अपील की हैं। उन्होंने कहा कि ईदगाह में नमाज के लिए अनुमति की जरूरत नहीं हैं। एसएसपी ने दो दिन पहले बालाजी शोभायात्रा के दौरान जामा मस्जिद पर मस्जिद कमेटी व मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा पर की गई पुष्प वर्षा की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी। इस दौरान हनुमान सेवा समिति की ओर से एसएसपी व एएसपी को पटका पहना कर सम्मानित किया। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि एक दूसरे के धार्मिक कार्यक्रमों का सम्मान किया जाए। तीन मई को ईद उल फितर का त्यौहार भी पूरे सौहार्द के साथ मनाया जाए। इस दौरान सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना, एसडीएम संदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी, जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर, स्वामी जय स्वरूपानंद, अखलाक प्रधान, शगुन मित्तल, अभिषेक गोयल, संजू वर्मा, असलम प्रधान, सभासद शाहिद हसन, राशिद उर्फ पोती व दानिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed