{"_id":"68c855712a9395b0770a727f","slug":"love-couple-suicide-i-have-consumed-sulfa-someone-give-me-water-video-goes-viral-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल सुसाइड: 'किशोरी बोली- मैंने सल्फास खा लिया है, कोई पानी पिला दो', वीडियो वायरल; मां ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल सुसाइड: 'किशोरी बोली- मैंने सल्फास खा लिया है, कोई पानी पिला दो', वीडियो वायरल; मां ने कही ये बात
Mon, 15 Sep 2025 11:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:37 PM IST
सार
Shamli News: बागपत के बावली अंडरपास के पास पांच बच्चों के पिता देशपाल और किशोरी गंभीर हालत में पड़े मिले। दोनों की मेरठ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस बरामद वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन
देशपाल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबरी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी और 45 वर्षीय देशपाल के सुसाइड के बाद पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। 13 सितंबर की रात में ही दोनों बड़ौत रेलवे स्टेशन के आसपास पहुंच गए थे। दोनों ने एक साथ ही सल्फास खाया। पुलिस के हाथ मामले का एक वीडियो लगा है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह बाबरी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी और क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच बच्चों का पिता देशपाल बागपत के बिजरौल अंडरपास के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला। दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। किशोरी की सोमवार दोपहर 12:30 बजे, जबकि देशपाल की मौत शाम 6:30 बजे मेरठ के अस्पताल में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों की मौत के बाद पुलिस के हाथ एक वीडियो लगी है, जिसमें किशोरी कह रही है कि घरवाले उसे परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उसने सल्फास का सेवन कर लिया है। उसके साथ जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाला उसका रिश्ते का चाचा है। वीडियो में किशोरी बार-बार पानी पिलाने की अपील करती नजर आ रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को देशपाल की लोकेशन पहले बुलंदशहर, इसके बाद रात में बड़ौत की आई है। माना जा रहा है कि दोनों रात में बड़ौत रेलवे स्टेशन के आसपास थे। रात में वहीं पर रहे और सोमवार सुबह दिन में जहरीले पदार्थ का सेवन किया। हालांकि पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। किशोरी के बयानों की भी जांच होगी।
मां बोली, कोई मेरी बेटी को लाकर दे दो
शोरी की मां ने बताया कि दो दिन पहले बेटी घर से संदिग्ध हालात में लापता हुई थी। सोमवार सुबह सूचना मिली कि बेटी ने जहर खा लिया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका कहना है कि बेटी ने अभी कुछ भी नहीं देखा था, उसे वापस ला दो। देशपाल के बारे में कुछ भी जानकारी होने से मां और पिता ने इनकार कर दिया।
ये भी देखें...
Baghpat: 'मेरे साथ 70 हजार की ठगी हो गई, जीना नहीं चाहता', फिर रेलवे ट्रैक पर मिला अधिवक्ता के बेटे का शव
शोरी की मां ने बताया कि दो दिन पहले बेटी घर से संदिग्ध हालात में लापता हुई थी। सोमवार सुबह सूचना मिली कि बेटी ने जहर खा लिया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका कहना है कि बेटी ने अभी कुछ भी नहीं देखा था, उसे वापस ला दो। देशपाल के बारे में कुछ भी जानकारी होने से मां और पिता ने इनकार कर दिया।
ये भी देखें...
Baghpat: 'मेरे साथ 70 हजार की ठगी हो गई, जीना नहीं चाहता', फिर रेलवे ट्रैक पर मिला अधिवक्ता के बेटे का शव