{"_id":"68c84595256fd97c2b0e7a80","slug":"baghpat-i-was-cheated-of-rs-70-thousand-don-t-want-to-live-then-dead-body-of-advocate-s-son-found-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: 'मेरे साथ 70 हजार की ठगी हो गई, जीना नहीं चाहता', फिर रेलवे ट्रैक पर मिला अधिवक्ता के बेटे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: 'मेरे साथ 70 हजार की ठगी हो गई, जीना नहीं चाहता', फिर रेलवे ट्रैक पर मिला अधिवक्ता के बेटे का शव
Mon, 15 Sep 2025 10:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:28 PM IST
सार
विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार का बेटा वंश पंवार शनिवार को घर से चला गया था। तभी पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। सोमवार को बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के पास उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
वंश की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर ठगी होने के बाद लापता हुए विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार के बेटे वंश पंवार (19) का शव बूढ़पुर हाल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसकी जेब में मिले कार्ड से पहचान हुई। पुलिस ने सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर वंश के आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं ठगों से जोड़कर अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
बली गांव के विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार ने रविवार को बागपत कोतवाली में अपने बेटे वंश की गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा वंश श्रीराम कॉलेज में बीए का छात्र है, जो शनिवार दोपहर कॉलेज से घर वापस आया और फोन रखकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई घंटे बाद भी वंश के नहीं मिलने पर उसका फोन चेक किया। फोन में वंश की एक ऑडियो रिकार्डिंग भी मिली, जिसमें उसने 70 हजार रुपये की साइबर ठगी होने के बारे में बताया था। इसके बाद साइबर ठगी से परेशान होकर घर छोड़ने और जिंदा नहीं रहने की बात कही। रिकार्डिंग सुनते ही परिवार के सदस्यों ने वंश की तलाश शुरू कर दी।
जांच में जुटी पुलिस को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वंश नजर आया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार दोपहर बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने जेब में मिले कार्ड से उसकी पहचान वंश पंवार निवासी बली के रूप में की। इसका पता चलते ही अधिवक्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वंश पंवार दो भाइयों में छोटा था, जो गाजियाबाद कोचिंग करने भी जाता था। पुलिस की डॉग स्कवायड टीम ने मौके पर आकर जांच-पड़ताल की।
जिस खाते में रुपये ट्रांसफर हुए, वह फ्रीज कराया
पुलिस ने वंश के साथ साइबर ठगी की घटना की जांच की तो उसके खाते से एक बैंक खाते में पेटीएम एप से 70 हजार रुपये ट्रांसफर होने जानकारी मिली। वंश के खाते से जिस खाते में रुपये ट्रांसफर हुए, पुलिस ने उसे फ्रीज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने वंश की कॉल डिटेल भी खंगाली। साथ ही फ्रीज किए गए खाताधारक की तलाश भी शुरू करा दी। पुलिस यह भी पता कर रही है कि वंश के साथ किस तरीके से साइबर ठगी की गई।

सहारनपुर गुरुद्वारे के पास मिली थी आखिरी लोकेशन
वंश पंवार की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद एसपी ने कई टीमों को उसकी तलाश में लगा दिया था। इसमें एक टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर वंश को तलाशने के लिए सहारनपुर पहुंच गई। वंश वहां भी नहीं मिला। इसके बाद वंश की आखिरी लोकेशन सहारनपुर के गुरुद्वारे के पास भी मिली।

हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, वादकारी वापस लौटे
अधिवक्ता का बेटा लापता होने के बाद जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया था। इसके चलते सोमवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। कचहरी में आए वादकारी बिना कार्य कराए ही वापस लौट गए।
अधिवक्ता का बेटा लापता होने के बाद जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया था। इसके चलते सोमवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। कचहरी में आए वादकारी बिना कार्य कराए ही वापस लौट गए।
ये बोले एसपी
वंश के साथ साइबर ठगी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर पकड़ा जाएगा।
-सूरज कुमार राय, एसपी।
ये भी देखें...
Shamli: पति गया ड्यूटी पर, महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला, पास ही रो रहा था एक साल का बेटा