फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Foreign AK 47 rifle case: Two days remand of accused Pintu and Bungee approved by court in Shamli

विदेशी एके-47 राइफल प्रकरण: आरोपी पिंटू और बंजी का दो दिन का रिमांड मंजूर, पूछताछ में खुलेंगे बड़े राज

Wed, 13 Apr 2022 09:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Apr 2022 09:06 PM IST
सार

विदेशी एके-47 राइफल के मामले में गिरफ्तार अनिल उर्फ पिंटू और अनिल बंजी का कोर्ट से दो दिन का रिमांड मंजूर हो गया है। अब पुलिस पूछताछ में कई बड़े राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Foreign AK 47 rifle case: Two days remand of accused Pintu and Bungee approved by court in Shamli
हथियार और कारतूस बरामद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में विदेशी एके-47 राइफल और 1300 कारतूस बरामद होने के मामले में पुलिस की अर्जी पर कोर्ट से गिरफ्तार अनिल उर्फ पिंटू और उसके साथी अनिल बंजी का दो दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत हुआ है। रिमांड अवधि गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन


पुलिस ने अनिल उर्फ पिंटू और मेरठ जेल में बंद अनिल बंजी का पूछताछ के लिए एक सप्ताह का रिमांड देने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। बुधवार को पुलिस की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों आरोपियों का दो दिन का रिमांड स्वीकृत किया है। 
विज्ञापन


इस केस के विवेचक थानाभवन थाना प्रभारी ने बताया कि रिमांड की अवधि गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पूछताछ के लिए अनिल उर्फ पिंटू को मुजफ्फरनगर कारागार से और अनिल बंजी को मेरठ जिला कारागार से लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: घर का इकलौता चिराग था वंश: हाईवे पर दिनदहाड़े मर्डर, हत्या से मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें

गौरतलब है कि थानाभवन पुलिस ने पिछले सप्ताह सोमवार की रात को कादरगढ़ पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान अनिल उर्फ पिंटू निवासी गांव सदरुद्दीन नगर उर्फ माजरा थाना भौराकलां जिला मुजफ्फरनगर को गाड़ी समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गाड़ी से विदेशी एके-47 राइफल और अलग-अलग बोर के 1300 कारतूसों का जखीरा बरामद होना बताया था। मौके से दो लोग गाड़ी से उतरकर फरार हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: कॉलेज में गुंडागर्दी की हदें पार: चीखता रहा बीटेक का छात्र, पर नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, देखें मर्डर की तस्वीरें

पुलिस का कहना था कि पूछताछ में अनिल उर्फ पिंटू ने बरामद हुई राइफल व कारतूसों को संजीव जीवा द्वारा अपने गुर्गों के माध्यम से 11 लाख रुपये में उपलब्ध कराना बताया था। यह हथियार पहले उसके साथी अनिल बंजी निवासी सिसौली के पास थे। अनिल बंजी पिछले महीने कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मेरठ जेल में बंद है। अनिल बंजी के कहने पर बरामद हथियार व कारतूसों को छिपाने के लिए अनिल पिंटू दूसरे प्रदेश में ले जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed