फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   try to loot with sarafa union president

सराफा यूनियन के अध्यक्ष से लूटपाट का प्रयास

Mon, 04 Jul 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 04 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
try to loot with sarafa union president
लूट का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
कैराना में रविवार शाम यमुना पुल पर घूमने जा रहे कैराना सर्राफा यूनियन के अध्यक्ष से बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट करते हुए लूट का प्रयास किया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


रविवार देर सांय सर्राफा यूनियन के अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा रोज की भांति साइकिल ये यमुना पुल पर घूमने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह यमुना पुल के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकिल में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद बदमाश व्यापारी के साथ मारपीट करने लगे और लूटपाट की कोशिश की। इसी दौरान कैराना निवासी कुछ लोग अन्य वाहनों से पानीपत जा रहे थे।
विज्ञापन


व्यापारी रमेश चंद द्वारा शोर मचाने पर राहगीर अन्य लोगों ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों की धुनाई करने के बाद कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, बाद में पीड़ित व्यापारी भी कोतवाली पहुंच गए। दोनों बदमाश हरियाणा के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी द्वारा तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी। उधर, कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed