{"_id":"57f15c5d4f1c1b8c61574d47","slug":"three-and-a-half-million-illegal-liquor-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना पुलिस ने साढे़ तीन लाख की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैराना पुलिस ने साढे़ तीन लाख की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर बंदी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 03 Oct 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। हरियाणा की ओर से आ रही महेंद्रा पिकप कार से आबकारी और पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपये की शराब जब्त की है। पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर शराब कहां से कहां तक ले जाई जा रही थी।
शनिवार रात आबकारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली हरियाणा की आरे से एक गाड़ी में शराब लाई जाएगी। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ यमुना पुल पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पानीपत की और से आती हुई गाड़ी दिखाई दी।
पुलिस ने पिकअप गाड़ी को रोक लिया और उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने गाड़ी के अंदर से 180 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब की बरामद की। जिसका बाजार मूल्य साढे़ तीन लाख रुपये बताया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी के अंदर से 10 लीटर रैक्टीफाइड भी बरामद की है। पुलिस ने मौके से गाड़ी चालक मुस्तकीम निवासी गांव जौनमाना थाना बड़ौत को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।