फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The stolen battery was brought under the straw hiding

पुआल के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी चोरी की बैट्री

Fri, 03 Nov 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 03 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
The stolen battery was brought under the straw hiding
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने गांव भूरा में जंधेड़ी की ओर से आ रही महेंद्रा की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दो आरोपी गाड़ी से कूद कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। गाड़ी के अंदर पुआल के नीचे मोबाइल टॉवर के 66 बड़े बैट्री बरामद हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर सूचना दी कि जंधेड़ी भूरा मार्ग पर तस्करी की शराब से भरी एक गाड़ी आ रही है। सूचना पर डायल 100 पुलिस की गाड़ी 3011 मौके की ओर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


इस दौरान भूरा बाईपास पर पुलिस ने गांव जंधेड़ी की ओर से एक महेंद्रा आती देखी तो गाड़ी पर तैनात एसआई रामपाल व कांस्टेबल मोरध्वज ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आता देख पिकअप में सवार दो आरोपी कूद कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पिकअप के अंदर पुआल के नीचे मोबाइल टॉवर के 48 छोटे बैट्री और 18 बड़े बेट्री लदी हुई थी। बरामद बैट्री की कीमत करीब 6 लाख से अधिक बताई जा रही थी। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि हरियाणा व आसपास के थानों को सूचना भेजी जा रही है कि उनके क्षेत्र से मोबाइल टॉवर के बैटरो की गाड़ी चोरी तो नहीं हुई। मामले में जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed