{"_id":"6acbe0e50ec5da9a200602f7","slug":"case-registered-after-youth-beaten-up-inside-his-home-over-old-enmity-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111120-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में युवक को घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में युवक को घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के रेलवे रोड कॉलोनी में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण घर में घुसकर युवक को पीट दिया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नगर की रेलवे रोड कॉलोनी निवासी रानी पांडेय के अनुसार पड़ोसी किसी बात को लेकर उनसे रंजिश रखते हैं। बताया कि शनिवार सुबह उनके पति देव पांडेय पूजा करने छत पर गए थे। आरोप है कि तभी पड़ोसियों ने रंजिश के कारण घर में घुसकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने देव को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार गायत्री देवी, मोनिका शर्मा और रविन्द्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।