फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three people, including a couple, consumed poison amidst a domestic dispute; the young man died.

Farrukhabad News: घरेलू कलह में दंपती समेत तीन ने खाया जहर, युवक की मौत

Mon, 12 Oct 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a couple, consumed poison amidst a domestic dispute; the young man died.
कायमगंज। घरेलू कलह में अलग-अलग घटनाओं में दंपती समेत तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दंपती की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी बृजेश (25) ने रविवार दोपहर ढाई बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके भाई फूल सिंह ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। बृजेश की भाभी ने बताया कि वह खाना खाने के बाद घर से चला गया था। उसे यह जानकारी नहीं है कि उसने क्या खाया। उन्होंने बताया कि बृजेश ने शराब भी पी रखी थी। डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


वहीं, कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिलसड़ी निवासी कुलदीप (20) और उसकी पत्नी रवीना (19) ने घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत में दोनों को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed