फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crackdown on Inami Farman's gang: Three more notorious members arrested, three luxury cars seized.

इनामी फरमान के गिरोह पर शिकंजा : तीन और शातिर गिरफ्तार, तीन लग्जरी कारें बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on Inami Farman's gang: Three more notorious members arrested, three luxury cars seized.
गाजियाबाद/साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात वाहन चोर फरमान उर्फ नागिन की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने गिरोह के अन्य सदस्यों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए इस अंतरराज्यीय गिरोह के तीन और सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन लग्जरी कारें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


एसीपी अपराध अमित सक्सेना ने बताया कि शनिवार रात मुठभेड़ में मुख्य आरोपी फरमान के घायल होकर पकड़े जाने के बाद क्राइम ब्रांच की एंटी ऑटो थेफ्ट व सर्विलांस यूनिट ने सघन छानबीन शुरू की थी। इसी कड़ी में गिरोह के अन्य सदस्यों मेरठ निवासी इमरान तथा पंजाब के रंजीत सिंह और मनप्रीत सिंह को दबोच लिया गया।
विज्ञापन


ऑन-डिमांड गाड़ियां चुराकर फर्जी दस्तावेजों पर बेचते थे

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी दो सगे भाई इमरान और फरमान इस संगठित गिरोह का संचालन करते हैं। ये आरोपी दिल्ली-एनसीआर से ऑन-डिमांड गाड़ियां चुराते थे और फिर चेसिस नंबर बदलकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे पंजाब में स्थित अपने साथियों को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 से अधिक मुकदमों में नामजद है सरगना फरमान

पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना फरमान उर्फ नागिन एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 100 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गिरोह के इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों और आपराधिक कड़ियों की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed