फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Punjab's Mausam Ali defeated Tiger of Tamil Nadu.

Kanpur News: पंजाब के मौसम अली ने तमिलनाडु के टाइगर को दी पटखनी

Mon, 12 Oct 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Punjab's Mausam Ali defeated Tiger of Tamil Nadu.
रसूलाबाद। तहसील क्षेत्र के नैला में रविवार को 19 वां विराट दंगल संपन्न हुआ। इसमें देश के अलग-अलग प्रांतों से आए पहलवानों ने दांवपेंच का प्रदर्शन किया। दंगल की सबसे महंगी एक लाख की कुश्ती पंजाब प्रांत के पहलवान मौसम अली ने तमिलनाडु के टाइगर पहलवान को पटखनी देकर अपने नाम की।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर की। उन्होंने कहा कि दंगल रोमांच के साथ हम सभी को एकता के सूत्र से जोड़ते हैं। खेल से व्यक्ति माटी से जुड़ता है। ऐसे आयोजन आज हमारी परंपरा को जीवित किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन कुश्ती कला दंगलों के आयोजन कम होने से धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। उन्होंने इस कला को जीवंत रखने के लिए आयोजकों की सराहना की। दंगल में सबसे महंगी 1 लाख रुपये की कुश्ती मौसम अली व टाइगर पहलवान के बीच हुई। जिसमें मुकाबला काफी कांटे का रहा। अंततः इस कुश्ती में टाइगर पहलवान को पटखनी देकर मौसम अली ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

वहीं, बरेली के गोपाल पहलवान व प्रदीप सोनीपत के बीच हुए मुकाबले में गोपाल पहलवान ने प्रदीप सोनीपत को धूल चटाई जबकि देवा थापा नेपाल ने सोनी गंगानगर को धूल चटाई। एक अन्य मुकाबले में टाइगर पहलवान ने राणा पहलवान को हराकर इनाम पाया। महिलाओं की कुश्ती में हरियाणा की रूबी थापा ने सोनी को पटखनी देकर इनाम जीता। महिलाओं की कुश्ती लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। दंगल के समापन पर आयोजक वरिष्ठ सपा नेता पुष्पेंद्र यादव और उनके पुत्र जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव ने पहलवानों को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, सपा जिला अध्यक्ष बबलू राजा, हाजी फैजान खान, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त कुलदीप संखवार, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव, वेदव्यास निराला, बीना यादव, राजू यादव, अनिरुद्ध भंते, सुरेश सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed