फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A woman constable was cyber-frauded of 4.15 lakh in the name of a doctor's appointment.

Bhadohi News: डाॅक्टर के अपॉइंटमेंट नाम पर महिला आरक्षी से 4.15 लाख की साइबर धोखाधड़ी

Mon, 12 Oct 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A woman constable was cyber-frauded of 4.15 lakh in the name of a doctor's appointment.
भदोही थाने में तैनात एक महिला आरक्षी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। गूगल पर गायनेकोलॉजिस्ट की तलाश के दौरान मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने और अपॉइंटमेंट बुकिंग के लिए भेजे गए लिंक को खोलने के बाद उनके बैंक खाते से 4.15 लाख रुपये निकल गए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में महिला आरक्षी शामली देवी निवासी बांदा ने बताया कि वह वर्तमान में भदोही थाने में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि चार अक्तूबर 2026 को इंटरनेट पर गायनेकोलॉजिस्ट भदोही सर्च करने पर गूगल पर डॉ. विवेक शर्मा के नाम से एक मोबाइल नंबर दिखाई दिया। महिला आरक्षी ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो सामने वाले ने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने की बात कही। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजी गई। पीड़िता के मुताबिक, लिंक खोलने के बाद सुबह करीब 7:40 बजे लगभग नौ मिनट 14 सेकंड तक बातचीत हुई। इसके बाद नौ अक्तूबर 2026 की शाम करीब पांच बजे उनके बैंक खाते से नौ किस्तों में कुल 4,15,672 रुपये कट गए। महिला आरक्षी ने संबंधित मोबाइल नंबर के जरिए साइबर अपराध होने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed