फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   injured woman in accident died in hospital

Sirmour News: वाई प्वाइंट हादसे में घायल महिला की मौत

Mon, 12 Oct 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
injured woman in accident died in hospital
(फॉलोअप)
विज्ञापन




कार चालक पर गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ी
देहरादून के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के वाई पॉइंट के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार महिला की देहरादून के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान अनुराधा (49), पुत्री दयाल सिंह, निवासी मुख्य बाजार पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला की मौत के बाद क्षेत्र में शोक है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वाई पॉइंट के पास कार (एचपी-17डी-0240) ने साइकिल सवार अनुराधा को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए देहरादून स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल ले गए थे। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार निशा देवी (20), निवासी मुंडाखेड़ा, हरियाणा को भी मामूली चोटें आई थीं। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पांवटा साहिब पुलिस थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला की मौत के बाद आरोपी कार चालक खिलाफ मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। पुलिस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed