{"_id":"6acbe0d5ae245a9f9e086f90","slug":"youth-arrested-with-72-bottles-of-english-liquor-deoria-news-c-208-1-deo1022-194101-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 72 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 72 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Mon, 12 Oct 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
भटनी। पुलिस ने रविवार की शाम बनकटा शिव गांव के पास 72 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में था। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को सूचना मिली थी कि एक युवक शराब लेकर बिहार जाने वाला है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके झोले से शराब बरामद हुई। आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के अघैला मिश्र गांव का निवासी है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद