फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Not reached those seeking police protection money

चिह्नित होने के बाद भी रंगदारी मांगने वालों तक नहीं पहुंची पुलिस

Mon, 03 Oct 2016 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 03 Oct 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
Not reached those seeking police protection money
extortion
कैराना। पिछले एक माह में रंगदारी मांगने के छह मामले सामने आ चुके हैं। मुकदमे भी दर्ज किए गए, यही नहीं पुलिस ने बदमाशों को भी चिह्नित कर लिया। बावजूद इसके आज तक उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। 
विज्ञापन


एक सितंबर को चौक बाजार स्थित परचून के थोक व्यापारी सचिन को फोन पर पांच लाख की रंगदारी की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने दुकान पर कांस्टेबल तैनात कर दिया। मोहल्ला आलदरम्यान में डॉ. दानिश के मकान पर 10 लाख की रंगदारी की चिट्ठी आने के बाद उनका परिवार कस्बे से पलायन कर गया।
विज्ञापन


16 सितंबर बेगमपुरा बाजार में बिजली के सामान के व्यापारी राजकुमार सिंघल की दुकान पर  खुद बदमाश ने पहुंचकर रंगदारी की मांग की। इससे पांच दिन पूर्व किसान धर्म कांटे के मालिक और पूर्व ब्लाक प्रमुख के पौत्र गौरव चौहान के धर्म कांटे में 10 लाख   की रंगदारी की चिट्ठी और एक कारतूस  मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली रोड पर प्लाईवुड की दुकान करने वाले व्यापारी और गांव झाड़खेड़ी निवासी सुरेश चंद सैनी के भतीजे की दुकान पर पांच लाख की रंगदारी की चिट्ठी बदमाशों ने चस्पा कर दी थी। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमे दर्ज कर लिए और बदमाशों को टारगेट भी कर लिया। लेकिन आज तक रंगदारी के कुख्यात फुरकान, चेयरमैन फायरिंग प्रकरण के आरोपी फरार हैं। वहीं एएसपी का कहना है कि पुलिस टीम इस ओर लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed