फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   israr caught

पानीपत में दबोचा गया इसरार

Thu, 19 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 19 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
israr caught
इसरार - फोटो : अमर उजाला
शामली। हरियाणा पुलिस की कस्टडी से फरार हुए मुकीम काला गैंग के शातिर बदमाश डॉक्टर इसरार को पानीपत में गिरफ्तार कर लिया गया। शामली से क्राइम ब्रांच की टीम भी इसरार से पूछताछ करने के लिए पानीपत गई हुई है। 
विज्ञापन

गांव खुरगान निवासी डॉक्टर इसरार मुकीम गैंग का शातिर बदमाश है। उसको हरियाणा के करनाल जेल से 27 अप्रैल को कोर्ट में पेशी के लिए कैराना लाया गया था। कचहरी परिसर में ही लघुशंका करने के बहाने वह पुलिसकर्मियों को धक्का देकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था।
विज्ञापन

इस मामले में कैराना कोतवाली में हरियाणा के एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिसकर्मियों को कैराना कोतवाली से ही जमानत देकर छोड़ दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसरार की गिरफ्तारी के लिए एक तरफ जहां हरियाणा पुलिस जाल बिछाए हुए थी, वहीं शामली जिले की पुलिस भी सुरागरसी में लगी थी। पिछले दिनों उसके कई संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन इसरार हाथ नहीं लगा।
इसी दौरान बृहस्पतिवार को पानीपत में हरियाणा पुलिस ने इसरार को दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, इसकी सूचना मिलने पर शामली से क्राइम ब्रांच की टीम को पानीपत भेजा गया है, ताकि इसरार से पूछताछ कर गैंग के अन्य बदमाशों तथा पिछले दिनों हुई वारदातों के बारे में सुराग हासिल किया जा सके। 

एएसपी अनिल कुमार झा का कहना है कि इसरार पानीपत में पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच टीम अभी उससे पूछताछ करके नहीं लौटी है। लौटने पर मालूम चलेगा कि फरारी के दौरान उसने कोई अपराध किया या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed