फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal factory for wine making was caught

चंदेनामाल में पकड़ी गई शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री

Tue, 14 Aug 2018 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 14 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Illegal factory for wine making was caught
demo - फोटो : demo
शामली के गांव चंदेनामाल में पुलिस और आबकारी टीम ने छापामारी कर शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से बड़ी मात्रा में देशी, अंग्रेजी और कच्ची शराब के अलावा रेक्टीफाइड, खाली पव्वे और बोतलें, देशी शराब के मार्का के रेपर सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि शराब को पैकिंग करके बाजार में बेचा जा रहा था।
विज्ञापन





जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव चंदेनामाल में किसी व्यक्ति ने अपने घेर में शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री लगा रखी है। इस पर उन्होंने थानाभवन थाना पुलिस को साथ लेकर मंगलवार की सुबह गांव चंदेनामाल गांव में बताए गए घेर में छापामारा। घेर के अंदर के हालात देखकर टीम दंग रह गई। घेर में शराब बनाने का सामान बिखरा पड़ा था। कहीं पर खाली पव्वे बोरी में भरे थे तो कई केनों में रेक्टीफाइड और कच्ची शराब भरी हुई थी। इसके अलावा तैयार की गई देशी और अंग्रेजी शराब भी मिली। पुलिस ने मौके से संजय पुत्र साहब सिंह निवासी चंदेनामाल को हिरासत में ले लिया। थानाभवन थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मौके से 200 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट, 850 पव्वा देशी शराब तोहफा,  960 पव्वे एवं 20 बोतल अंग्रेजी शराब, 10 लीटर कच्ची शराब, 2519 नकली क्यूआर कोड, 9270 खाली पव्वे, 899 नकली रेपर मार्का तोहफा,  894 सील ढक्कन, एक डिब्बा कलर (500 ग्राम),  एक डिब्बा रोज व्हाइट (मदिरा के निर्माण करने में उपयोगी),  दो कंघे, तीन सुएं और तीन टेप (सील लगाने में उपयोगी) बरामद हुए हैं। बताया कि आबकारी विभाग के निरीक्षक दिनेश्वर नाथ त्रिपाठी की तहरीर पर आरोपी संजय पुत्र साहब सिंह तथा एक अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 62/63 के अलावा धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अन्य आरोपी के बारे में जानकारी की जा रही है। उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।   
विज्ञापन



इस दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक शोभित कुमार, आबकारी सिपाही मदनपाल, पंकज तोमर, मोहित कुमार, श्रीकांत सोम, सन्नी तोमर, उपनिरीक्षक थानाभवन आज्ञाराम, कांस्टेबल सुनील कुमार, लोकेश कुमार आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन





शहर से लेकर देहात तक खपाई जा रही थी शराब
गांव चंदेनामाल में शराब बनाने में रेेक्टीफाइड के अलावा व्हाइट रोज (केलेमर) का इस्तेमाल भी किया जा रहा था। शराब बनाने में एल्कोहल की निर्धारित मात्रा का ही प्रयोग किया जाता है, लेकिन अवैध रूप से बनाई जा रही शराब में मानक का कोई पैमाना नहीं होता है। शराब बनाने वाले माफिया इतने शातिर हैं कि उन्होंने अवैध रूप से बनाई गई शराब को तोहफा और अन्य ब्रांड के नाम से पैकिंग करके असली की तरह बेचना शुरू कर दिया था। गांव से लेकर शहर तक इसे असली बता कर खपाया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक यह शराब मिलीभगत कर कुछ सरकारी ठेकों पर भी खपाई जा रही थी। इस बारे में पुलिस और आबकारी अधिकारी जांच करने की बात कह रहे है।





किसके संरक्षण में चल रहा था खेल  
चंदेनामाल गांव में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हो गया, लेकिन अब तक यह खेल किसके संरक्षण में चल रहा था? यह भी बड़ा सवाल है। गौरतलब है कि जलालाबाद क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री काफी समय से चल रही है। वहीं, काफी दिन तक जलालाबाद क्षेत्र में आबकारी की शराब की दुकानों का आवंटन नहीं हुआ था, जिस कारण अवैध शराब की बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed