फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If built, the brothers inherit daughter beaten

बेटी को बनाया वारिस तो भाइयों ने पीटा

Mon, 14 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 14 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
If built, the brothers inherit daughter beaten
Fight
कैराना। कानूनन बेटियों को समानाधिकार देने के बावजूद भी कुछ लोगों की सोच नहीं बदल रही है। कैराना में एक दंपति ने बच्चा नहीं होने पर छह माह की लड़की को गोद ले लिया और उसको संपत्ति का वारिस            बना दिया। जिस पर गुस्साए  परिजनों ने दंपति को पीट दिया और शहर छोड़कर चले जाने का फरमान सुना दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला खैलकला ईदगाह निवासी दिलशाद ने ताईबा को गोद लिया था। अब वह बच्ची को कानूनन अपना वारिस घोषित करना चाहता है। इस बात का पता जब परिजनों को लगा तो उन्होंने इसका विरोध कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को दिलशाद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि रविवार की रात 11 बजे उसके दो भाई और दो अज्ञात युवक हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे धमकी दी कि तू हमारी संपत्ति को गोद ली हुई बच्ची के नाम करना चाहता है, या तो बच्ची के साथ कस्बा छोड़ कर चला जा नहीं तो बच्ची को जान से मार देंगे। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और बच्ची के साथ मारपीट की। मोहल्ले वालों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed