{"_id":"5ad39a974f1c1ba0098b4b0e","slug":"forcible-harvest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन काट ले गए फसल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन काट ले गए फसल
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कैराना। हरियाणा के किसानों ने रविवार को दिनदहाड़े दुस्साहस करते हुए यूपी प्रशासन की ओर से कुर्क की गई गेहूं की फसल को जबरन काट ले गए। सूचना मिलने पर जब तक यूपी प्रशासन मौके पर पहुंचा, तब तक आरोपी किसान गेहूं लेकर फरार हो गए। बाद में प्रशासन ने पैमाइश कराई तो पता लगा कि 622 बीघा फसल हरियाणा के किसानों द्वारा काटी गई है। प्रशासन ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
यूपी-हरियाणा सीमा विवाद में हजारों बीघा फसल फंसी हुई है। कुछ दिन पूर्व फसल काटने को लेकर हुए विवाद में बल्हेड़ा के किसान की हरियाणा के किसानों ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने विवादित करीब 1075 बीघा गेहूं की फसल को अपने कब्जे में लेकर कुर्क कर लिया था।
इस फसल की सोमवार आज नीलामी यूपी-प्रशासन द्वारा की जानी थी। नीलामी की तैयारी प्रशासन कर रहा था। उधर, रविवार को हरियाणा के किसानों ने मशीनें लगाकर मवी क्षेत्र की फसल काटनी प्रारंभ कर दी। इसकी भनक एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य और तहसीलदार कैराना राकेश कुमार त्यागी को लगी।
विज्ञापन
आनन-फानन में एसडीएम और तहसीलदार कोतवाली पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक हरियाणा किसान फरार हो गए। प्रशासन ने वहां खड़ी गेहूं की फसल की पैमाइश की तो वहां से करीब 670 बीघा गेहूं की फसल कटी हुई मिली, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। शाम को प्रशासन कोतवाली में पहुंचा और मामले में हरियाणा के किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी। उधर, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि हरियाणा के किसानों द्वारा फसल काटे जाने की सूचना पर यूपी का प्रशासन पहुंचा, लेकिन तब तक किसान भाग गए थे। पैमाइश कराई गई तो पता चला कि करीब 670 बीघा गेहूं की फसल काटी गई है, मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
सरकार को करीब 34 लाख का फटका
यूपी का प्रशासन सोमवार यानि आज नीलामी की तैयारियों में लगा रहा। पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी और आज इस फसल की नीलामी होनी थी, लेकिन हरियाणा के किसान एक दिन पहले ही फसल को काट ले गए। प्रशासन के अनुसार करीब 670 बीघा फसल काटी गई, जिसके हिसाब से मौजूदा रेट के अनुसार अनुमानित करीब 34 लाख रुपये का फटका सरकार को लगा है।
मुकदमा दर्ज होने से भी नहीं डरे
यूपी प्रशासन द्वारा फसल कुर्क करने के दो दिन बाद ही हरियाणा के किसानों ने इस फसल में से 50 बीघा फसल कंपेन मशीन लगाकर काट ली गई थी। सूचना पर कैराना प्रशासन मौके पर पहुंचा था, लेकिन किसान फरार हो गए थे। पुलिस ने कंपेन को कब्जे में ले लिया था। इस मामले में तीन किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी रविवार को दोबारा 670 बीघा गेहूं की फसल काट ली।