फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Drunk Youth Creates Panic in Korba's Kashi Nagar, Threatens Locals Waving Sword, Civil Line Police Arrested

कोरबा: शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक, मोहल्ले में मचाया आतंक; पुलिस से भी भिड़ा, गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 12:18 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 12:18 PM IST
सार

युवक ने हाथ में बड़ी तलवार लेकर मोहल्ले में उत्पात मचाते हुए लोगों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी युवक उलझता नजर आया, जिसे बाद में पुलिस ने सूझबूझ से काबू में किया।

विज्ञापन
Drunk Youth Creates Panic in Korba's Kashi Nagar, Threatens Locals Waving Sword, Civil Line Police Arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना काशी नगर में एक युवक ने शराब के नशे में जमकर आतंक मचाया। युवक ने हाथ में बड़ी तलवार लेकर मोहल्ले में उत्पात मचाते हुए लोगों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी युवक उलझता नजर आया, जिसे बाद में पुलिस ने सूझबूझ से काबू में किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार काशी नगर निवासी 25 वर्षीय लोकेश चंद्रा शराब के नशे में धुत होकर घर से तलवार लेकर बाहर निकल आया और सड़क पर लहराने लगा। वह आने-जाने वाले लोगों को अपशब्द कहते हुए मारने की धमकी दे रहा था। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग सहम गए और अपने घरों में दुबक गए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। मौके पर युवक तलवार लहराते हुए हंगामा कर रहा था। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम से भी उलझ गया। लेकिन जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर दबोच लिया और थाने ले आए। मौके से पुलिस ने एक बड़ी धारदार तलवार भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पहचान लोकेश चंद्रा पिता स्व. रामलाल चंद्रा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ओल्ड काशी नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद इलाके में शांति का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस ने अपील की है कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed