{"_id":"58557f4f4f1c1be85164a232","slug":"during-checking-holding-three-luteere","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान तीन लुटेेरे पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान तीन लुटेेरे पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आदर्श मंडी पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की दो वारदातों का खुलासा किया। तीनों के पास से लूटी गई बाइक , मोबाइल और नगदी बरामद की है।
पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। सीओ सिटी उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार रात सहारनपुर-शामली रोड पर गोहरनी मोड़ पर चेकिंग के दौरान लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इनमें राहुल पुत्र नरेश निवासी फुगाना मुजफ्फरनगर, शुभम पुत्र देवेंद्र शर्मा निवासी फुगाना मुजफ्फरनगर और रजत पुत्र दिनेश निवासी प्रतापनगर बनत शामली शामिल रहे। इनके पास से बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर बाइक तथा तमंचा बरामद कर लिया। लुटेरों ने 11 सितंबर को युवक से बाइक की लूट तथा 13 अगस्त को भिक्की मोड़ पर फौजी और उसकी पत्नी से लूट की वारदात कबूल की। पुलिस ने लूटी गई बाइक तथा मोबाइल बरामद कर लिया।