{"_id":"58bb045a4f1c1b1c5e830898","slug":"assaulting-looted-rs-55-timber-merchant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी व्यापारी से मारपीट कर 55 हजार रुपये लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी व्यापारी से मारपीट कर 55 हजार रुपये लूटे
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बधेव में उधार के रुपये देने आ रहे सहारनपुर निवासी लकड़ी व्यापारी से पांच बदमाशों ने 55 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
सहारनपुर के गांव ताताहेड़ी निवासी इरफान लकड़ी व्यापारी है। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव बधेव निवासी एक किसान के उसने पेड़ खरीदे थे। जिसकी रकम चुकाने के लिए वह शनिवार को बधेव आ रहा था। व्यापारी के अनुसार शनिवार को जब वह टिटौली से बधेव जाने वाले रास्ते पर मुड़ा तो कुछ दूर जाने के बाद पांच बदमाशों ने उसको रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उससे 55 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान इरफान ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शोर-शराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
आदर्श मंडी पुलिस के एसआई रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित से लूट के संबंध में पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।