{"_id":"5b43ae804f1c1b9d288b584b","slug":"71531162240-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर पर नहीं मिली कोई चोट, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरीर पर नहीं मिली कोई चोट, विसरा सुरक्षित
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कब्र से निकाल कर दभेड़ी खुर्द अलफलाह कॉलोनी निवासी शाहनवाज के शव के कराए गए पोस्टमार्टम में शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। इसमें पानी में डूबने से मौत बतायी गई है। साथ ही विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
28 जून को यमुना में डूबे शाहनवाज की मौत के बाद पिता मकसूद ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही सपुर्द ए खाक कर दिया था। पांच दिन बाद पिता ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई थी। इस पर नायब तहसीलदार कॉमेंद्र गुप्ता और पुलिस ने कांधला स्थित कब्र से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को शाहनवाज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोतवाली में आ गई। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि शाहनवाज के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पानी में डूबने से ही उसकी मौत हुई है। साथ ही विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।