{"_id":"5af726814f1c1bda408b4d65","slug":"71526146689-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद पर व्यापारी पर हमला, नकदी भी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद पर व्यापारी पर हमला, नकदी भी लूटी
Updated Sat, 12 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कैराना। सराफा बाजार में कपड़े की दुकान पर आए कुछ युवकों ने मामूली कहासुनी होने पर दुकानदार और उसके नौकरों पर हमला कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला बिसातियान निवासी कसीम शमसी की सराफा बाजार में कपड़े की दुकान है। शनिवार सुबह एक महिला और पांच-छह युवकों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे और सूट पसंद करने लगे। काफी सूट दिखाने के बाद दुकान पर काम कर रहे सेल्समैन ने और सूट दिखाने से मना कर दिया। इसके बाद युवक दुकानदार से बहस करने लगे। कहासुनी बढ़ने पर युवकों ने दुकान मालिक कसीम व उसके नौकर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावर दुकान के गल्ले में रखी पांच हजार की नकदी भी निकाल कर ले गए। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।