फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैराना में व्यापारी से कार व 22 सो रुपये लूटे

कैराना में व्यापारी से कार व 22 सो रुपये लूटे

Fri, 22 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
कैराना में व्यापारी से कार व 22 सो रुपये लूटे
कैराना (शामली)। सेनेट्री व्यापारी से बदमाशों ने लिफ्ट लेकर कार, मोबाइल और नगदी लूट ली। उसके बाद बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गंगेरू निवासी सेनेट्री व्यापारी निक्की जैन ने तहरीर देकर बताया कि उनका खुरगान गांव में सेनेट्री का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह साढे़ नौ बजे वह अपने साथी गंगेरू निवासी आकिब के साथ कार में सवार होकर खुरगान से कैराना के रास्ते गंगेरू जा रहा था। खुरगान से निकलते ही काठा नदी के पुल पर एक महिला व तीन युवक बैठे थे। एक युवक ने हाथ देकर उनकी कार रुकवा ली तथा कहने लगा कि महिला की तबियत ज्यादा खराब हैं। इसे तुरंत डाक्टर के पास ले जाना है। युवक ने उससे कैराना तक की लिफ्ट मांगी जिस पर उसने तीनों युवक व महिला को कार में बैठा लिया। कार के चलते ही युवकों ने तमंचे निकाल लिए तथा कार को सड़क के बराबर कच्चे में चलने को कहा। कार के कच्चे में जाते ही तीनों बदमाशों ने उसकी जेब में रखा मोबाइल, 2200 रुपये, उसके साथी आकिब का मोबाइल लूटने के बाद उन दोनों को कार से नीचे उतार दिया तथा कार को लूट कर खुरगान की ओर फरार हो गए। वह घटना के कारण इतना डर गया था कि उस समय पुलिस को सूचना नहीं दे सका। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर घटना के एक दिन बाद आयी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed