फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सोशल मीडिया पर पीएम पर टिप्पणी करने वाले फरार

सोशल मीडिया पर पीएम पर टिप्पणी करने वाले फरार

Sat, 09 Mar 2019 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पीएम पर टिप्पणी करने वाले फरार
थानाभवन। पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस संबंध में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को शिकायत करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले कस्बे के ही दो युवकों ने सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी। मामले को लेकर अगले दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कस्बे के ही दो एजाज थानवी व शहजाद खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आईटी सेल प्रभारी गढ़ीपुख्ता थाना इंचार्ज विजय कुमार सिंह को सौंप दी थी। पांच दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सन्नी कुमार, संदीप मोघा, रवि कुमार आदि ने थाना प्रभारी संदीप बालियान को शिकायत कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed