{"_id":"5a3d49174f1c1b0e788b45ae","slug":"21513965847-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म करने वाले से अब भी शादी के लिए अड़ी प्रेम दिवानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म करने वाले से अब भी शादी के लिए अड़ी प्रेम दिवानी
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
शामली। शादी का झांसा देकर बीएसएफ के जवान ने दो सालों तक युवती के साथ दुष्कर्म किया तथा फिर शादी करने से मना कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, पीड़िता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई या फिर उससे शादी कराने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव निवासी युवक राहुल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो सालों तक चले इस प्रेम प्रसंग में आरोपी युवक ने उसका यौन शोषण किया। इस दौरान युवक की बीएसएफ में नौकरी लग गई। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर पीड़िता ने तीन माह पूर्व आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। मगर, आज तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं कर पाई है। पीड़िता कार्रवाई की मांग करते हुए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है। बृहस्पतिवार की शाम को पीड़िता अपने पिता के साथ कोतवाली में पहुंची और मामले में आरोपी के खिलाफ दोबारा तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही पीड़िता ने आरोपी से शादी कराने की मांग भी दोहराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।