फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गैंगस्टर में वांछित आरोपी दबोचा

गैंगस्टर में वांछित आरोपी दबोचा

Wed, 17 Jan 2018 12:23 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर में वांछित आरोपी दबोचा
थानाभवन।
विज्ञापन

गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कैराना पुलिस ने सोमवार रात थानभवन में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी प्रीतम सिंह पुत्र सुक्कड़ सिंह कस्बा थानाभवन के मोहल्ला छिंपियान का रहने वाला है। सोमवार देर रात कैराना थाना पुलिस की टीम थानाभवन पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी के घर पर दबिश दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस कैराना ले गई। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी प्रीतम कैराना थाने में दर्ज मामले में वांछित चल रहा था।

हादसे में चार युवक घायल
थानाभवन। कस्बा थानाभवन में बस स्टैंड पर सोमवार रात बोलेरो और छोटा हाथी की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर है।
हादसा सोमवार रात करीब 8.30 बजे हुआ। बागपत के गांव रंछाड़ निवासी अंकुर पुत्र यशवीर और उसका चचेरा भाई सचिन पुत्र जसवीर छोटा हाथी लेकर शामली की तरफ से आ रहे थे। इस बीच सहारनपुर की तरफ से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। बोलेरो में अरविंद पुत्र राजकुमार निवासी मंगलपुर (चरथावल) और अरविंद सवार थे। राहगीरों ने घायलों को थानाभवन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के चलते घायल अंकुर को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed