{"_id":"5bc38434bdec22696f007cc2","slug":"191539540020-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महजबी की हत्या में पांच नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महजबी की हत्या में पांच नामजद
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शामल।
ब्यूटी पार्लर संचालिका महजबी की हत्या के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया हुआ है, जिससे पूछताछ की जा रही है। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास में लगी हुई है।
शहर के मोहल्ला सरवरपीर निवासी महजबी (24) ब्यूटी पार्लर संचालिका थी, जो गत 22 सितंबर से लापता चल रही थी। शनिवार को पूर्वी यमुना नहर में लिलौन पुल के पास राहगीरों ने एक शव पुल के पिलर से बंधा देखा। इसके बाद सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकलवाया। वहीं, महजबी की मां शकीला तथा अन्य परिजनों को मौके पर बुलाकर शव दिखाया गया, तो उसकी पहचान महजबी के रूप में हुई। महजबी की मां शकीला ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ला सरवरपीर निवासी सनव्वर, उसके भाई हारुन और नसीम के अलावा सनव्वर की पत्नी रानी और बहनोई नफीस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों से रानी को पकड़ लिया, जिससे पूछताछ चल रही है। बताया कि महजबी को आरोपी सनव्वर ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। मोहल्ला सरवरपीर में आरोपी सनव्वर अक्सर महजबी से मिलने जाता था। महजबी से एक साल पूर्व उसके पति को भी तलाक दिला दिया था। इसके बाद साजिश के तहत हत्या करके उसका शव नहर में पुल के पिलर से बांध दिया था। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महजबी की हत्या के मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। अभी आरोपी अपने घरों से फरार चल रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
महत्वपूर्ण
- ब्यूटी पार्लर संचालिका महजबी की हत्या का मामला
- शामली कोतवाली में मृतका की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट