{"_id":"6aa45586fb730d245c0a8b1c","slug":"the-village-head-accused-a-young-man-of-issuing-death-threats-meerut-news-c-72-1-mct1011-159256-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ग्राम प्रधान ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ग्राम प्रधान ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
विज्ञापन
पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव के प्रधान और राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला प्रभारी अजय सागर ने एक आरोपी पर थाना परिसर में ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रधान ने शुक्रवार को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
तोफापुर गांव निवासी अजय सागर ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि चार सितंबर को दोपहर करीब 12:02 बजे उनके मोबाइल पर आरोपी के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत इंचौली थाने में दी थी।
प्रधान का आरोप है कि सात सितंबर को पुलिस ने जांच के सिलसिले में उन्हें थाने बुलाया था। वहां आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ पहले से मौजूद था। थाना परिसर में ही आरोपी ने दोबारा उन्हें धमकी दी। प्रधान ने आरोपी से खुद और परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र लगे आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- --