फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two youths attacked a shopkeeper with a knife.

Chandauli News: दो युवकों ने दुकानदार पर चाकू से किया हमला

Sat, 12 Sep 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two youths attacked a shopkeeper with a knife.
कमालपुर। स्थानीय बाजार में बृहस्पतिवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार के शरीर पर पांच जगह चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। धीना थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जमुरखा गांव निवासी मारूफ रजा उर्फ बाबू (40) की कमालपुर बाजार में कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात वह दुकान बंद कर पैदल अपने घर जा रहे थे। जमुरखा स्थित गीता लाइब्रेरी के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों पक्षों के बीच किसी बात पर कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। इसी दौरान बिजली कटने से आसपास अंधेरा हो गया। आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर युवकों ने दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ पांच वार कर दिए।
विज्ञापन

हमले में मारूफ घायल हो गए। इसके बाद आरोपी भाग गए। घटना की सूचना पर कमालपुर चौकी प्रभारी जयकरन सरोज मौके पर पहुंचे। इस संंबंध में धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed