फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth dies after bike is hit by SUV.

Amethi News: एसयूवी की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Sat, 12 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike is hit by SUV.
अमेठी सिटी। जामों के रामपुर नौरंगाबाद गांव के पास बृहस्पतिवार रात एसयूवी की चपेट में आने से बाइक सवार गौरीगंज के ओरीपुर निवासी मोहम्मद शाहरुख (18) की मौत हो गई। बाइक पर सवार उनके रिश्तेदार तरबेज घायल हो गए। हादसे के बाद चालक एसयूवी लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर ली है।
विज्ञापन


रहीस के मुताबिक उनका बेटा शाहरुख रिश्तेदार तरबेज के साथ बाइक से बरौलिया से घर लौट रहा था। रामपुर नौरंगाबाद के पास उनकी बाइक एसयूवी की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। तरबेज का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहना था। हादसे में शाहरुख को गंभीर चोटें आई थीं। इंस्पेक्टर जामों विनोद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से एसयूवी की पहचान कर ली गई है। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि अस्पताल के मेमो के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनास्थल जामों क्षेत्र में होने के कारण आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शाहरुख की मौत से मां कमरुननिशा का रो-रोकर बुरा हाल है। बहनें शहीना, अफसर जहां और रोशन जहां तथा भाई शब्बीर और तौहिद बिलख रहे हैं। पिता रहीस भी गमगीन हैं। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed