फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rs 6.26 lakh swindled under the pretext of updating loan and gas bill details.

Faridabad News: लोन और गैस बिल अपडेट कराने के बहाने 6.26 लाख की ठगी

Sat, 12 Sep 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rs 6.26 lakh swindled under the pretext of updating loan and gas bill details.
फरीदाबाद। लोन दिलाने और गैस बिल अपडेट कराने के बहाने दो लोगों से 6.26 लाख की साइबर ठगी की गई। दोनों घटनाओं में ठगों ने पहले भरोसा दिलाया फिर ऑनलाइन रकम जमा कराई या मोबाइल पर भेजी गई एपीके फाइल खुलवाई। पुलिस ने दोनों मामलों में 10 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की हैं।
विज्ञापन


ऊंचा गांव निवासी बलवंत सिंह के अनुसार 14 मार्च को अवंतिका ने फोन कर पुरानी पॉलिसी के आधार पर पहले दो लाख और बाद में छह लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही। इसके बाद 12 साल की एक बीमा पॉलिसी के लिए सालाना 65 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराए गए। 26 मार्च को अभिषेक शर्मा नाम के व्यक्ति ने दूसरी पॉलिसी के लिए 61,458 रुपये जमा कराने को कहा। बलवंत ने यह रकम भी ऑनलाइन जमा कर दी। दोनों बार सात से 120 दिन में लोन मिलने का भरोसा दिया गया लेकिन रकम नहीं मिली।
विज्ञापन


दूसरी घटना में आठ सितंबर को सेक्टर-29 निवासी अंशु सप्रा के पति के मोबाइल पर गैस सेवा के नाम से व्हाट्सएप संदेश आया। संदेश में दिए नंबर पर बातचीत के बाद गैस बिल अपडेट करने के लिए एपीके फाइल भेजी गई। फाइल खोलने के बाद 10 रुपये का भुगतान करने को कहा गया। भुगतान नहीं होने पर फोन कट गया और कुछ देर बाद मोबाइल हैक होने के बाद खाते से 4 लाख और 99,764 रुपये दो अलग-अलग खातों में स्थानांतरित हो गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मामलों में शिकायत मिलने के बाद साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ और साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने दस सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed