{"_id":"6aa456764a90469c25079d73","slug":"youth-dies-in-truck-collision-villagers-protest-chandauli-news-c-191-1-svns1015-148504-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
भदोही कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा चौरा माता मंदिर के पास बृहस्पतिवार की रात 10 बजे ट्रक की टक्कर से लल्लू गुप्ता (50) की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने शव को भदोही-दुर्गागंज पर रखकर एक घंटे तक जाम किया। पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसडीएम भदोही चंद्रकांत त्रिपाठी के मुताबिक डुड़वा निवासी लल्लू गुप्ता उर्फ नाथू रात में लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहे थे। वापस लौटते समय सुरियावां से भदोही आ रहे गैस लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि लल्लू गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीछा कर फूलन देवी तिराहे के पास ट्रक चालक को पकड़ लिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस शव को कब्जे में लेने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों ने इसका विरोध किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने परिवार को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव पुलिस को सौंप दिया। मृतक लल्लू गुप्ता के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनके चार बच्चे हैं। जिसमें धीरज (18), विजय (20), नीरज (17) और खुशबू (14)। इनमें से किसी की भी शादी नहीं हुई है। बड़ा बेटा मुंबई में मजदूरी करता है।
पति की मौत के बाद पत्नी संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।कोतवाली प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।