फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teenager crossing four-lane highway struck by motorcycle, dies

Bhadohi News: फोरलेन पार कर रही किशोरी को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 12 Sep 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Teenager crossing four-lane highway struck by motorcycle, dies
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव में फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नैना (17) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पिता हरिश्चंद्र सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र सोनकर ने बताया कि उनकी बेटी नैना फोरलेन के दूसरी तरफ स्थित खेत से हरी सब्जी तोड़ने गई थी। सब्जी तोड़ने के बाद घर आने के लिए फोरलेन पार कर रही थी। गोठा से घोसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक बाइक लेकर वहां से भाग गया। परिजन नैना को घायल अवस्था में लेकर दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नैना तीन बहनों और दो भाई में दूसरे नंबर पर थी। वो अमिला स्थित इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed