{"_id":"6aa4565f146a6ff4b60e85bb","slug":"driver-crushed-to-death-by-truck-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79767-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रक से कुचलकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रक से कुचलकर चालक की मौत
विज्ञापन
चंदावली नहर पुल पर चढ़ते समय अचानक बंद हुआ ट्रक
पीछे खिसकने पर रोकने की कोशिश में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चंदावली नहर पुल पर चढ़ते समय ट्रक अचानक बंद होकर पीछे की ओर खिसकने लगा, जिसे रोकने के प्रयास में चालक की ट्रक के नीचे कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार देर रात उस समय हुआ, जब चालक बंद पड़े वाहन को पीछे जाने से रोकने के लिए लकड़ी का गुटका लगाने नीचे उतरा था।
मृतक की पहचान सुनपेड़ गांव निवासी इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत कुमार बृहस्पतिवार रात ट्रॉला लेकर चंदावली नहर पुल की चढ़ाई चढ़ रहा था। इसी दौरान पुल पर अचानक ट्रक बंद हो गया और ढलान होने के कारण पीछे की तरफ खिसकने लगा। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मृतक के बड़े भाई रोहताश ने बताया कि सूचना मिलने के बाद परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे, जहां इंद्रजीत मृत अवस्था में मिला। रोहताश ने बताया कि इंद्रजीत ही अपने परिवार का कमाऊ पूत था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भी यही बात सामने आई है कि बंद होकर पीछे खिसक रहे ट्रक को रोकने के दौरान ही चालक टायर की चपेट में आ गया था।