{"_id":"5990ac9b4f1c1b42638b4698","slug":"191502653595-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी के रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानी के रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
प्रधानी की रंजिश के चलते युवक पर चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायलावस्था में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
झिंझाना क्षेत्र के गांव रोटन निवासी भूरा उर्फ अफसर रविवार की शाम अपने खेत पर काम करने के लिए गया हुआ था। शाम करीब सात बजे वह अपने खेत से गांव लौट रहा था। गांव के नजदीक पहुंचा तो चार युवकों ने उसको पकड़ लिया तथा उसके साथ मारपीट करते हुए चाकुओं से गोद दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह युवक उनके चंगुल से छूटकर भाग पड़ा, जिस पर युवकों में से एक युवक पर गोली चला दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। फायर की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए, जिसके बाद चारों हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना झिंझाना पुलिस को दी। पीड़ित के अनुसार कुछ युवकों ने उस पर प्रधानी की रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया है। सूचना पर थाना प्रभारी भगवत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजवाया। पुलिस मामले में जांच कर रही थी। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।