फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दो विद्यालयों में ताला तोड़कर सामान चोरी

दो विद्यालयों में ताला तोड़कर सामान चोरी

Sat, 06 Oct 2018 11:47 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
दो विद्यालयों में ताला तोड़कर सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। प्राथमिक विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर मिड-डे मील की सामग्री, सिलिंडर और बर्तन आदि चोरी कर लिए गए। सहायक अध्यापिका ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव हैदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका सुषमा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार रात ताला तोड़कर और दरवाजा काटकर स्कूल की रसोई से दो गैस सिलिंडर, पांच भगोने, स्टील के 50 गिलास, 50 कटोरी, दो टंकी, कूकर, प्लास्टिक की टंकी, 20 किग्रा चावल, 15 किग्रा आटा आदि चोरी कर लिया गया। शनिवार सुबह स्कूल पहुंचने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू स्थित राजकीय हाईस्कूल में घुसकर बदमाशों ने चार पंखे चोरी कर लिए। शनिवार सुबह स्कूल स्टाफ पहुंचा, तो पंखे चोरी होने का पता चला। कार्यवाहक प्रधानाचार्या दीपा ने कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दीपा ने बताया कि विद्यालय में एक पंखा जो खराब था, चोर उसे छोड़ गए।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- हैदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय और गंगेरू स्थित राजकीय हाईस्कूल में हुई घटना

डोडा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस ने शनिवार सुबह तीतरवाड़ा गांव में मदरसे के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो दो किग्रा डोडा पोस्त बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी रुस्तम और असलम ग्राम तितरवाड़ा के रहने वाले हैं। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करके पुलिस ने जेल भेज दिया। उधर, गांव भूरा में पड़ोसन से झगड़ा करने पर पुलिस ने रुकमदीन को गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग की आशंका में उसको मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कैराना। बस की टक्कर लगने से कार सवार पिता-पुत्र के घायल होने के मामले में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शुक्रवार शाम गांव मन्ना माजरा के निकट बस चालक ने कार में टक्कर मार दी थी। कार सवार प्रमोद कुमार निवासी सिमालखा हरियाणा और उनका पुत्र आकाश घायल हो गए थे। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक बस को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया था। प्रमोद कुमार की ओर से कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed