{"_id":"59f8c9524f1c1bec538ba53f","slug":"171509476690-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के परिजनों को पीटकर बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता के परिजनों को पीटकर बंधक बनाया
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता के परिजनों को पीटकर बंधक बनाया
कैराना।
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता के परिजनों को आरोपी ससुरालियों ने पीटा और बंधक बना लिया। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। बाद में कोतवाली प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर विवाहिता व उसके परिजनों को आरोपियों केे चंगुल से छुड़ाया। आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।
कस्बा एलम निवासी फूल्लो की शादी तीन साल पूर्व कस्बा कैराना के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी मोहसीन उर्फ मनीष के साथ हुई थी। आरोप है कि पति दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। मोहसीन के परिजन भी फूल्लो को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी के चलते ससुरालियों ने मंगलवार को विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। फूल्लो ने अपने एलम निवासी परिजनों को फोन से सूचना दी। इसके बाद उसका भाई शाकिर कुछ व्यक्तियों को साथ लेकर गुलशन नगर पहुंचा। आरोप है कि ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी और बंधक बना लिया। मामले की सूचना डायल 100 पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाना चाहा, तो आरोपियों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। मामले की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह पंवार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बंधक बनाए लोगों को मुक्त कराया। इसी दौरान आरोपी ससुराली फरार हो गए। विवाहिता व उसके परिजनो ने कोतवाली में आकर ससुरालियो के खिलाफ दहेज उत्पीडन की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास प्रारंभ कर दिया है।