फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग, गांव में पसरी दहशत

जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग, गांव में पसरी दहशत

Sun, 16 Jun 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग, गांव में पसरी दहशत
रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, गांव में पसरी दहशत
विज्ञापन

कैराना। गांव बरनावी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के लोगों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत पसर गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।

कैराना क्षेत्र के गांव बरनावी में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही है। शनिवार को इसी रंजिश के चलते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज और कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर फायरिग शुरू कर दी। हालांकि फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोलियों की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से 6-7 राउंड फायर हुए हैं। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस कंट्रोल रूम 100 डायल को फोन पर सूचना दी। फायरिंग की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डायल 100 पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा किसी तरह स्थिति को संभाला। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मौके से एक पक्ष की एक महिला तथा दूसरे पक्ष के एक युवक को हिरासत में ले लिया। जबकि बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने फायरिंग होने से इंकार करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed