फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फर्जी बिल पर चोरी के मोबाइल बेचने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

फर्जी बिल पर चोरी के मोबाइल बेचने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

Thu, 28 Feb 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
फर्जी बिल पर चोरी के मोबाइल बेचने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल फर्जी बिल बनाकर अधिक कीमत पर बेचने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल और बिल बुक बरामद की है। मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी अभी फरार है।

बृहस्पतिवार को पुलिस ऑफिस में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शामली के माजरा रोड निवासी सलभ संगल ने एसपी अजय कुमार को कुछ दिन पहले शिकायत की थी कि झिंझाना रोड पर उसका मोबाइल चोरी कर लिया गया। एसपी ने इस मामले की जांच आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह को सौंपी गई थी। इस मामले में कस्बा जलालाबाद निवासी जावेद और शाकिर को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी के मुताबिक मोबाइल की दुकान करने वाले जाकिर और उसका भाई शाकिर ने फर्जी तरीके से नया बिल काटकर चोरी के मोबाइल को शहनवाज नाम के व्यक्ति को 22 हजार रुपये में बेच दिया था। शहनवाज को जब चोरी का मोबाइल बेचे जाने की जानकारी मिली तो उसने मोबाइल वापस जावेद को दे दिया था, लेकिन जावेद ने शहनवाज के 22 हजार रुपये वापस नहीं करने पर उसने फर्जी बिल वापस नहीं किया था। इस मामले में जावेद और शाकिर को चोरी के मोबाइल और बिल बुक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह मोबाइल जलालाबाद के एक युवक से सस्ते दाम में खरीदा था, उसका नाम शाकिर है। चोरी का मोबाइल बेचने वाले आरोपी शाकिर की तलाश की जा रही है। इस अवसर पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह और दरोगा बच्चू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed